विज्ञान
विज्ञान
नयी - नयी तकनीकों
अत्याधुनिक मशीनों के जन्मदाताओं
तुम्हारी सोच कि दी हैं
समाज को देश को
विकास की असीम संभावनाएँ
कर लेती हैं आसानी से
मिल में मशीन दस आदमियों का काम
मिनटों में कम्प्यूटर
मानवीय क्षमता से परे गणनाएँ
आगामी दिनों में
सूचना एवं प्रचार प्रसार की सीमाएँ लाँघ
हो जाएगी घुसपैठ
बच्चों की शिक्षा
और बड़ों की यौन तुष्टि तक
मैं जानता हूँ
पर क्या
गीली मिट्टी के लोंदे से बच्चों को
भावों की थपकी टीचर की ममता दे
मानवता जल भर सके
सुघट कुम्हार-सा बना पायेगा ?
प्रकृति परखना जो चाहे
उंगलियों की टनटनाहट घातक न हो
शिक्षा में शामिल हो
धर्म और विज्ञान
कर्म और निर्माण
मर्म और निर्वाण
स्वस्थ तन में स्वस्थ मन बसता है
ज्ञान वही जो विकास रचता है
चश्में केवल भ्रम पैदा कर सकते हैं
बुद्धिजीवी होने का
तकनीकों ने दी होती मानव को मानवता
दस आदमियों की जगह
दस हाथों को रोजगार
कुछ अंश ली होती
दस परिवारों से किसी एक की
भूख, गरीबी और मँहगाई का
भ्रष्टाचार, अनाचार, बलात्कार जैसे राक्षसों का
नहीं होता जन्म
लाचारी और कुण्ठा का
होते हुए शिकार भू्रण हत्या के
विलुप्त हो जाती किसी प्राणी की तरह
मन से दहशत
सचमुच मान लेता
विज्ञान अमूल्य निधि है।
धर्मेन्द्र निर्मल
9406096346
Comments