बहाना
बहाना
किसी पौधे का स्वस्थ होना
इस बात का सबूत है
बीज कितना सक्षम था
जो बोया गया
बच्चे माँ-बाप के प्रतिरूप होते हैं
सोचे
बच्चों पर दोष मढ़ने से
पहले
कितने कायर हैं हम
कितनी चालाकी से
श्रद्धा और परम्परा का भुलावा देकर
ढो रहे व्यवस्था की अरथी
पीढ़ी दर पीढ़ी ।।
धर्मेन्द्र निर्मल
9406096346
Comments