आस्तीन

 आस्तीन 

यह जानते हुए भी 

कि सबसे अलग हूँ मैं

सूट वालों की भीड़ में

बंडी ही पहनता हूँ

क्योंकि

कोई कमीज ऐसी नहीं 

जिसमें आस्तीन न हो

और आजकल

हर आस्तीन पर 

साँपों की निगाहें हैं।




धर्मेन्द्र निर्मल

9406096346

Comments

Popular posts from this blog

जातिवाद

होशियार चुनें

हम और तुम