जंगल
जंगल
बचपन में
जंगल का नाम सुनकर
काँपता था मैं।
किताबों में पढ़ी थी मैंने
सुना भी था
जंगल में शेर, चीते, भालू रहते हैं
जो बड़े क्रुर और हिंसक होते है।
अब सिर्फ मैं ही नहीं
दुनिया काँपती है जंगल के नाम से
सुना है
शेर, चीते, भालू नहीं रहते
अब
वहाँ इंसानों का डेरा है।
धर्मेन्द्र निर्मल
9406096346
Comments